बदायूं: खेत में मिला कंकाल, हत्या की आशंका
ओरछी/बदायूं, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव के पिपरमेंट के खेत में कंकाल मिला है। पिपरमेंट की कटाई के दौरान ग्रामीणों ने खेत के एक स्थान पर कौओं को उड़ते देखा तो कंकाल की जानकारी हुई। कौए कंकाल को नोच रहे थे। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कंकाल की …
ओरछी/बदायूं, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव के पिपरमेंट के खेत में कंकाल मिला है। पिपरमेंट की कटाई के दौरान ग्रामीणों ने खेत के एक स्थान पर कौओं को उड़ते देखा तो कंकाल की जानकारी हुई। कौए कंकाल को नोच रहे थे। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कंकाल की शिनाख्त नहीं हो सकी है। खेत में कंकाल मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ा दास निवासी राम सिंह पुत्र रूम सिंह ने अपना खेत बटाई पर दिया है। बटाईदार ने पिपरमेंट की फसल की थी। मंगलवार को खेत में फसल की कटाई चल रही थी। कुछ हिस्से की कटाई हो चुकी थी। इसी दौरान बटाईदार ने देखा कि पिपरमेंट की फसल के एक हिस्से पर कुछ कौए उड़ रहे हैं। मौके पर जाकर देखा तो एक 14 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चे का कंकाल पड़ा था। वह भौचक रह गया और गांव की ओर भागा।
गांव जाकर ग्रामीणों को खेत में किसी का शव पड़े होने की जानकारी दी। ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, स्थिति देखी और पुलिस को सूचित किया। सीओ बिसौली विनय चौहान और फैजगंज बेहटा थानाध्यक्ष अजय चाहर मौके पर पहुंच गए। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। पहचान में तक नहीं आ रहा था किशोरी का कंकाल है या किशोर का। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।
