आज का राशिफल | 30 जून, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज धन निवेश करने के लिए समय बहुत ही अच्छा है। अपने निर्णयों पर प्रबल रहेंगे। पुराने केसों में जीत मिल सकती है। आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। नई विधाओं को सीखने का प्रयास करें। आप मित्रों की मदद करेंगे। वृष आज अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। भविष्य को लेकर योजना बना सकते …

मेष

आज धन निवेश करने के लिए समय बहुत ही अच्छा है। अपने निर्णयों पर प्रबल रहेंगे। पुराने केसों में जीत मिल सकती है। आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। नई विधाओं को सीखने का प्रयास करें। आप मित्रों की मदद करेंगे।

वृष

आज अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। घर में संबंधियों का आगमन हो सकता है। कारोबार में कोई बड़ा लक्ष्य अर्जित कर सकते हैं। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी।

मिथुन

आज लेखन और मीडिया से जुड़े कार्यों से लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। आपको अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं करना चाहिए। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क

आज कारोबार में अपेक्षित लाभ न मिल पाने के कारण मन व्यथित हो सकता है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। शुगर के रोगी अपने खानपान का ध्यान दें। आलस्य के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से उत्साहित रहेंगे। भौतिक सुखों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। अपनी मेहनत और क्षमताओं पर विश्वास रखें। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।

कन्या

आज आपके ऊपर काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। नया काम शुरू करने से पूर्व उसकी पूरी तैयारी कर लें। समाजसेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे।

तुला

आज जॉब में आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को नई जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। किसी परेशानी का समाधान मिलने से आनन्दित रहेंगे।

वृिश्चक

आज प्रेम संबंधों में थोड़ी नकारात्मकता रहेगी। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। किसी से ज्यादा बहस न करें अन्यथा मानहानि हो सकती है। अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। सेहत के प्रति सावधान रहें।

धनु

आज इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को जॉब के प्रपोज़ल मिल सकते हैं। सरकारी काम थोड़े प्रयासों से पूर्ण हो जाएंगे। बच्चे शिक्षा और खेलकूद दोनों में ही संतुलन बनाकर रखें। नौकरी में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं।

मकर

आज बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। अपने काम अपेक्षाकृत तीव्र गति से पूर्ण होंगे। खट्टी डकारें आ सकती है। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कर्ज लिया हुआ धन वापस लौटा देंगे।

कुंभ

आज बैंकिंग और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। सारे काम आपके अनुसार पूर्ण होंगे। विवाह संबंधित निर्णय लेने के लिये अच्छा समय है। घर के जरूरत की वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदी कर सकते हैं।

मीन

आज स्वास्थ्य कुछ नरम सा हो सकता है। जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिये शॉर्टकट अपना सकते हैं। लेकिन इससे नुकसान की आशंका भी है। कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। समय अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन रखें।