काशीपुर: 60 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने 212.13 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं स्मैक तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी को कब्जे में …
काशीपुर, अमृत विचार। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने 212.13 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं स्मैक तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया।
बुधवार को कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि बीती शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रहलाद कोंडे के नेतृत्व में बांसफोड़ान पुलिस चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ मौहल्ला अल्लीखां कब्रिस्तान के पास स्थित ग्राउंड से नदीम उर्फ बीड़ी पुत्र मोहम्मद रईस निवासी काली बस्ती मोहल्ला अल्ली खां व शाकिर उर्फ भोजपुरिया पुत्र अच्छन निवासी काली बस्ती अल्ली खां हाल निवासी प्रतापपुर और रिजवान पुत्र अहमद हुसैन निवासी मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी को दबोच लिया।
तीनों आरोपी को फतेहगंज उत्तर प्रदेश से भेजी गई अवैध स्मैक का बंटवारा कर रह थे। आरोपियों के कब्जे से 212.13 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसकी बाजार में कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया है। कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि आरोपियों को स्मैक रेशमा पत्नी अजहर निवासी पुष्प विहार कॉलोनी काशीपुर हाल निवासी फतेहगंज उत्तर प्रदेश द्वारा बेचे जाने के लिए भेजी गई थी। जिसे बेचकर आरोपी मोटी रकम कमाते। आरोपी रेशमा विगत दिनों काशीपुर से चली गई और वह फतेहगंज से स्मैक भेजकर अपने कारोबार को अंजाम दे रही है। पुलिस फरार रेशमा की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी नदीम उर्फ बीड़ी का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट के अलावा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की हिस्ट्री खंगाले में जुटी है। पुलिस टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, कोतवाल जीबी जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र गौरव, बांसफोड़ान पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रविन्द्र सिंह बिष्ट, कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी एसआई ओमप्रकाश, कांस्टेबल सुनील तोमर, कुशल कन्याल,दिवान वोरा, हरिशंकर कन्याल, प्रेम कन्याल, सुरेन्द्र सिंह शामिल रहे।
