हल्द्वानी: बच्चों से मिलने आए पिता की संदिग्ध मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बच्चों से मिलने के लिए रानीखेत से आए पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार की सुबह तड़के ही खाली प्लॉट में अधेड़ का शव देखा गया। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बच्चों से मिलने के लिए रानीखेत से आए पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुधवार की सुबह तड़के ही खाली प्लॉट में अधेड़ का शव देखा गया। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित खड़ी बाजार के मकान नंबर 154 निवासी ललित मोहन सती (48) पुत्र स्वर्गीय ज्वाला दत्त सती के रूप में हुई। मृतक रानीखेत स्थित अपने गांव में रहकर दुकान चला रहा था। जबकि उसके दो बेटे अपने ताऊ के साथ कुसुमखेड़ा में पढ़ाई कर रहे हैं। एक बेटे ने बीएससी की है तो दूसरा बेटा होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। बच्चों से मिलने के लिए वह अक्सर भाई के घर आता जाता था।

टीपीनगर चौकी प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि ललित मंगलवार रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में मृतक नशे में लड़खड़ाता हुआ दिख रहा है। तंबाकू खाने के बाद उसके पैर लड़खड़ा गए और वह मौके पर गिर गया। पत्थर से सिर में चोट लगने के कारण रक्त स्राव होने लगा। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। इसके बाद जांच की दिशा साफ होगी।

संबंधित समाचार