इंग्लैंड ने पहले वनडे में श्रीलंका को पांच विकेट रौंदा, जो रूट ने बल्ले से दिखाया कमाल
चेस्टर ली स्ट्रीट। तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स (18 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी और जो रुट की नाबाद 79 रन की बेहतरीन पारी से इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले वनडे में मंगलवार को पांच विकेट से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सलामी बल्लेबाज और कप्तान कुशल …
चेस्टर ली स्ट्रीट। तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स (18 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी और जो रुट की नाबाद 79 रन की बेहतरीन पारी से इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले वनडे में मंगलवार को पांच विकेट से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
सलामी बल्लेबाज और कप्तान कुशल परेरा (73) और वनिंदू हसारंगा (54) के शानदार अर्धशतकों के बावजूद श्रीलंका की टीम 43.3 ओवर में 185 रन पर सिमट गयी। इंग्लैंड की तरफ से वोक्स ने 18 रन पर चार विकेट और डेविड विली ने 44 रन पर तीन विकेट हासिल किये। इंग्लैंड ने 34.5 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम कर ली।
रुट ने 87 गेंदों पर नाबाद 79 रन की धैर्यपूर्ण मैच विजयी पारी में चार चौके लगाए। वोक्स को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ यह लगातार चौथी जीत है। इंग्लैंड ने इससे पहले श्रीलंका से तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से जीती थी। राज
वार्ता
नननन
