बागेश्वर: पुलिस ने 24 घंटे में किया लूट की घटना का खुलासा, दो गिरफ्तार
बागेश्वर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना का 24 घंटे में खुलासा करते हुए मामले में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की शेष रकम के साथ खर्च रकम से खरीदी गई सामग्री भी बरामद की है। दोनों युवकों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें …
बागेश्वर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना का 24 घंटे में खुलासा करते हुए मामले में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की शेष रकम के साथ खर्च रकम से खरीदी गई सामग्री भी बरामद की है। दोनों युवकों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि 28 जून को खोली निवासी ईश्वरी प्रसाद पुत्र रतन राम ने पुलिस में तहरीर सौंप आरोप लगाया कि उन्होंने 28 जून को बैंक से धनराशि निकाली। चौक बाजार में बॉबी टेलर के पास दिव्यांशु दफौटी नाम का व्यक्ति मेरे कंधे में लटके बैग की चेन को खोलकर 19 हजार रुपये छीनकर भाग गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली में आईपीसी की धारा 392 के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसके बाद टीम गठित की गई। जांच में आरोपी दिव्यांशु दफौटी उर्फ हिमांशु पुत्र खड़क सिंह निवासी नुमाईशखेत तथा हिमांशु खेतवाल उर्फ साहिल खेतवाल पुत्र दिनेश खेतवाल निवासी आरे का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने 29 जून को दिव्यांशु दफौटी को मंडलसेरा कैंटीन के पास से गिरफ्तार किया।
उसके पास से लूट के 7500 नगद, पीड़ित का आधार कार्ड, लूट के पैसे से खरीदे गए कपड़े बरामद किए। दूसरे आरोपी हिंमाशु को नीलेश्वर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सात हजार रुपये व कपड़े बरामद किए गए। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
