लखीमपुर-खीरी: स्वामी यतींद्रानंद बोले- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जमीन खरीद में कोई घोटाला नहीं हुआ
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में किसी तरह का कोई घोटाला नहीं हुआ है। सारे कागज सामने हैं जिसे चाहे वह देख ले। जो घोटाले का आरोप लगा रहे हैं दरअसल उनके जन्म में ही घोटाला है। जब वे अपने बारे में ही …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में किसी तरह का कोई घोटाला नहीं हुआ है। सारे कागज सामने हैं जिसे चाहे वह देख ले। जो घोटाले का आरोप लगा रहे हैं दरअसल उनके जन्म में ही घोटाला है। जब वे अपने बारे में ही नहीं जानते तो राम जन्मभूमि निर्माण के लिए आए पैसे और उसके निर्माण प्रक्रिया के बारे में क्या जानेंगे। बुधवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्वामी यतींद्रानंद हरिद्वार जा रहे थे। इस दौरान वह शहर के एक होटल में रुके। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में कोई घोटाला नहीं है, निर्माण कार्य चल रहा है।
स्वामी यतींद्रानंद ने कहा कि मंदिर निर्माण में किसी आरोप का कोई मतलब नहीं है। जिनकी आदत आरोप लगाने की ही है वे काम में विघ्न डालते हैं। ऐसे मारीच-सुबाहु पहले भी हुए हैं जो संतों के काम में विघ्न डालते थे। भारतीय संस्कृति की बात करते हुए उन्होंने कहा कि राम-कृष्ण की धरती पर मदरसों का कोई मतलब नहीं है। यहां मदरसे नहीं शिशु मंदिर होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि नया संसद भवन बन रहा है। वह चाहते हैं कि नए संसद भवन में प्रवेश नए संविधान के साथ हो। पुराने संविधान में बहुत पैबंद लग चुके हैं। अब यह अनुपयोगी हो चुका है। नया संविधान सनातन हिंदू पद्धति पर आधारित हो। धर्मांतरण के विषय पर उन्होंने कहा कि विदेशों से धर्मांतरण के लिए भारत में पैसा आ रहा है। साधु-संत समाज भी प्रयास करेगा कि धर्मांतरण रोका जाए। विश्व हिंदू परिषद के आचार्य संजय मिश्रा, संजय गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
