टनकपुर: फलदार व इमारती प्रजातियों के पौधरोपण के साथ वन महोत्सव शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। हल्द्वानी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देशन में टनकपुर शारदा वन रेंज के तत्वाधान में पौधे रोपित कर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बुधवार को टनकपुर शारदा वन रेंज के प्रभागीय वनाधिकारी राम कृष्ण मौर्य के संचालन में शारदा वन रेंज के शारदा टापू दितीय बीट में …

टनकपुर, अमृत विचार। हल्द्वानी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देशन में टनकपुर शारदा वन रेंज के तत्वाधान में पौधे रोपित कर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बुधवार को टनकपुर शारदा वन रेंज के प्रभागीय वनाधिकारी राम कृष्ण मौर्य के संचालन में शारदा वन रेंज के शारदा टापू दितीय बीट में टापू संख्या 35,36,37 क्षेत्र में वन विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा चौड़ी पत्ती प्रजाति, चारा, फलदार और इमारती प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर ग्रामीणों को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही वनों से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। एसडीओ मौर्य ने लोगों को वनों से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि वनों से वन्यजीवों के साथ लोगों को भी लाभ मिलता है।कार्यक्रम में शारदा रेंज के वनाधिकारी महेश सिंह बिष्ट,वन सुरक्षा बल के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी कैलाश चंद्र गुणवंत, वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, वन दरोगा मनीष सिंह राणा, वन दरोगा सुरेंद्र सिंह बोहरा, वन बीट अधिकारी मुकेश तड़ागी, एसएसबी के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, एसआई मनजीत सिंह, एएसआई निहाल सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, सुजीत कुमार, डी बाबा फखरुद्दीन, पवन कुमार के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार