रायबरेली: गर्मी फुल, बत्ती गुल! युवा व्यापार मंडल ने दी चेतवनी, कहा- करेंगे धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जहां एक ओर प्रदेश के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ निरंतर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की वजह से उनका यह सपना सपना ही बनकर रह जा रहा है। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि लगातार कस्बे के अंदर बदहाल विद्युत व्यवस्था …

रायबरेली। जहां एक ओर प्रदेश के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ निरंतर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की वजह से उनका यह सपना सपना ही बनकर रह जा रहा है। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि लगातार कस्बे के अंदर बदहाल विद्युत व्यवस्था आम जनमानस के लिए समस्या का केंद्र बिंदु बनी हुई है।

एक ओर जहां विद्युत विभाग द्वारा यह कहा जाता है कि कस्बे मे 21 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों मे 18 घंटे विद्युत उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं दूसरी और अगर जमीनी हकीकत पर देखा जाए तो कई दिनों से कस्बे वासियों को केवल 14 से 15 घंटे वह ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे विद्युत व्यवस्था उपलब्ध हो पा रही है।

युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा-जिम्मेदारों पर शिकायती पत्र असर नहीं
कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर पिछले कई दिनों से कस्बे में स्थित बछरावां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बे की विद्युत व्यवस्था लाचार होती जा रही है। अभी कुछ ही दिन पूर्व हमारे संगठन के द्वारा विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने के लिए संबंधित विभाग के सीडीओ को शिकायती पत्र दिया था परंतु जिम्मेदारों पर शिकायती पत्र का कोई असर नहीं पड़ा। विद्युत व्यवस्था सुधार होने के बजाय और बदहाल होती चली गई।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा

निरंतर कई दिनों से चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर गर्मी फुल और बत्ती गुल की कहावत पूर्ण रूप से विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चरितार्थ कर रहे हैं। क्योंकि बदहाल विद्युत व्यवस्था निरंतर आम जनमानस के लिए समस्या का केंद्र बिंदु बनी हुई है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार 
बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर जब संवाददाता ने संबंधित विद्युत उपकेंद्र के जेई से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि संबंधित उपकेंद्र में कुछ मरम्मत का कार्य चल रहा है और जो पुरानी लाइनें क्षेत्र में बिछी हुई है उनकी भी मरम्मत की जा रही है। जिसके कारण विद्युत व्यवस्था में कटौती हो रही है। कुछ दिनों पश्चात इसमें सुधार हो जाएगा, और विद्युत उपभोक्ताओं को समयानुसार विद्युत आपूर्ति मिलती रहेगी।

संबंधित समाचार