बरेली: गंगापुर नाले पर अतिक्रमण तोड़ा, झड़प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एजाजनगर गौंटिया के बाद बुधवार को गंगापुर में नाले के ऊपर पक्के निर्माण पर नगर निगम ने कार्रवाई की। विरोध के बीच निगम ने पक्के निर्माण जेसीबी से तोड़ दिए। इस बीच दुकानदारों की निगम की टीम के साथ तीखी झड़प भी हुई। टीम ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि …

बरेली, अमृत विचार। एजाजनगर गौंटिया के बाद बुधवार को गंगापुर में नाले के ऊपर पक्के निर्माण पर नगर निगम ने कार्रवाई की। विरोध के बीच निगम ने पक्के निर्माण जेसीबी से तोड़ दिए। इस बीच दुकानदारों की निगम की टीम के साथ तीखी झड़प भी हुई। टीम ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा कब्जे की कोशिश की तो जुर्माना लगाया जाएगा।

बुधवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल सुधीर भोला सिंह, सफाई इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने गंगापुर क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान नालों के ऊपर से किए गए अतिक्रमण को भी बड़े पैमाने पर तोड़ा गया। सड़क के दोनों ओर कब्जों से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। अतिक्रमण से नाला सफाई नहीं हो पा रही थी।

जाम लगने और वाहनों के सड़क पर खड़े रहने से हादसे की आशंका बनी रहती है। टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ कर नाले को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान प्रवर्तन दल की टीम से झड़प भी हुई। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा कब्जे की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।

संबंधित समाचार