महराजगंज: आम नागरिक के भेष में एसडीएम ने किया स्टाम्प कालाबजारी का स्टिंग
महराजगंज। जनपद के निचलौल तहसील में स्टाम्प की ब्लैक और कालाबाजारी की चर्चा विगत कई दिनों से हो रही थी। शिकायतें होती रही लेकिन कोई सज्ञान नहीं ले रहा था। स्टांप बिक्रेता मनमाने दाम पर स्टांप की बिक्री कर रहे थे। दोगुने से भी ज्यादा मूल्य लेकर वह जरूरतमंदों को स्टांप दे रहे थे, और …
महराजगंज। जनपद के निचलौल तहसील में स्टाम्प की ब्लैक और कालाबाजारी की चर्चा विगत कई दिनों से हो रही थी। शिकायतें होती रही लेकिन कोई सज्ञान नहीं ले रहा था। स्टांप बिक्रेता मनमाने दाम पर स्टांप की बिक्री कर रहे थे। दोगुने से भी ज्यादा मूल्य लेकर वह जरूरतमंदों को स्टांप दे रहे थे, और यह सारा खेल खुलेआम चल रहा था। जब इसकी भनक एसडीएम प्रमोद कुमार के कानों तक पहुंची तो वह भी पगड़ी बांध स्टांप बिक्रेताओं की हकीकत जानने के लिए निकले और एक आम नागरिक के भेष में एसडीएम ने स्टिंग ऑपरेशन कर जमीनी हकीकत जानी और स्टांप की कालाबाजारी की शिकायत सही मिला।
बुधवार को निचलौल एसडीएम भेष बदल कर निचलौल तहसील परिसर में सभी स्टांप वेंडर व स्टांप विक्रेताओ से स्वयं दस ,पचास और सौ स्टांप खरीदने निकले। इस दौरान एक स्टांप विक्रेता करुणेश चौधरी ने दस रुपये का स्टैम्प बीस रुपये में दिया और बताया कि यह आपको मेरे पास मिल जा रहा है और किसी के पास नहीं मिलेगा। वहीं अन्य स्टांप विक्रेता ने कोई भी स्टांप देने से मना कर दिया, और बोले कि इस समय नहीं है और उसके लिए आपको जुगाड़ करना पड़ेगा वह भी कल मिलेगा। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि स्टाम्प बिक्री में कालाबाजारी की शिकायत कई दिनों से मिल रही थीं इसलिए स्टिंग ऑपरेशन किया गया है, जिसमे तय मूल्य से अधिक बेचने का मामला सामने आया है।
इस मामले में तहसील में स्थित स्टांप वेंडर/ स्टांप विक्रेता को स्पष्टीकरण हेतु तलब किया गया है, संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में उच्चाधिकारियों को इनके खिलाफ कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा। इस संबंध में जब कोषाधिकारी शालिग्राम ने बताया कि कोषागार में पर्याप्त स्टाम्प है। मूल्य से अधिक स्टाम्प की बिक्री गलत है। अगर ऐसा किया जा रहा तो जांच कर दोषी पाए गए विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
