बरेली: सफाई कर्मचारियों की संख्या को लेकर ठेकेदार कर रहे घपला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए दिए गए ठेकों को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। शर्तों के अनुसार ठेकेदारों को जितने सफाई कर्मी लगाने थे, मौके पर उनसे कहीं कम संख्या में कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। ऐसे में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही निगम की आमदनी …

बरेली, अमृत विचार। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए दिए गए ठेकों को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। शर्तों के अनुसार ठेकेदारों को जितने सफाई कर्मी लगाने थे, मौके पर उनसे कहीं कम संख्या में कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। ऐसे में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही निगम की आमदनी को भी चूना लगाया जा रहा है। यह मामला खुलने के बाद अब ऐसा गोलमाल करने वाले सफाई ठेकेदारों को चिन्हित करने के साथ उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अफसरों ने कहा कि ऐसी फर्मों का भुगतान रोक दिया जाएगा।

सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम प्रशासन ने वार्डों में सफाई के ठेके दे रखे हैं लेकिन तमाम इलाकों में सफाई व्यवस्था बिगड़ने की लगातार शिकायत नगर निगम अधिकारियों तक पहुंच रही थी। इसकी हकीकत जानने के लिए नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने इन मामलों की जांच शुरू कराई और इसके लिए दोनों अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह और श्यामलता आनंद को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई।

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड 40 में सफाई की व्यवस्था ठेका देकर कराई जा रही है। ठेका लेने वाली संस्था पीपीई सिक्योरिटी एंड एम्पलाइज सिक्योरिटी के सुपरवाइजर के द्वारा इनके पास उपस्थिति रजिस्टर को देखा। रजिस्टर में 20 जून से किसी भी सफाई कर्मचारी की उपस्थिति का ब्योरा दर्ज नहीं मिला। नदीम नाम के सुपरवाइजर ने बताया कि उनके वार्ड में 26 कर्मचारी सफाई के लिए लगाए गए हैं।

24 कर्मचारी मौके पर मौजूद बताए गए, जबकि निरीक्षण में केवल 17 कर्मचारी ही मिले। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि वार्ड 2 व 3 में डलावघर के पास पानी की टंकी और ठेला गाड़ी की स्थिति खराब मिली। ठेकेदार इनकी मरम्मत भी नहीं करा रहे हैं।

संबंधित समाचार