आज का राशिफल | 01 जुलाई, 2021
मेष आज तुरन्त लाभ की आशा करेंगे तो निराश होना पड़ेगा। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। लोग स्वार्थ की भावना से आपको धोखा दे सकते हैं। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कानूनी विवादों में आपको उलझना पड़ सकता है। वृष आज मीडिया और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के …
मेष
आज तुरन्त लाभ की आशा करेंगे तो निराश होना पड़ेगा। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। लोग स्वार्थ की भावना से आपको धोखा दे सकते हैं। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कानूनी विवादों में आपको उलझना पड़ सकता है।
वृष
आज मीडिया और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। सामाजिक गतिविधियों में आप व्यस्त होने वाले हैं। सन्तान के सहयोग से लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे। नये व्यवसायिक अनुबन्ध मिल सकते हैं।
मिथुन
आज महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। जॉब में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। शोध कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आत्मनिरीक्षण के लिये दिन उत्तम है।
कर्क
आज किसी पर भी अत्यधिक विश्वास न करें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। बॉस की बातों का बुरा न मानें। बच्चों की गतिविधियों के कारण शर्मिंदा होना पड़ सकता है। कार्यशैली में कुछ बदलाव ला सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने में आसानी होगी।
सिंह
आज तनाव का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी प्रतिकूलता रहेगी। अनजान लोगों से विवाद न करें। पति-पत्नी के बीच अहम् में टकराव हो सकता है।
कन्या
आज विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करेंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। रुका हुआ सरकारी काम आज हल हो सकता है। पारिवारिक मामलों को शान्तिपूर्ण तरीके से निपटा लें। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
तुला
आज तनाव की वजह से शरीर में शिथिलता रहेगी। अधिकारियों के विभाग में परिवर्तन हो सकता है। अनैतिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है।
वृिश्चक
आज शेयर मार्केट से धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। शान्त मन से समस्याओं का समाधान खोजें। दाम्पत्य जीवन में परस्पर सम्मान बनाये रखें। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे।
धनु
आज घर में धार्मिक गतिविधियां हो सकती है। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है। रुकी हुई पेमेंट आपको वापस मिल सकती है। नये कोर्स में आप प्रवेश ले सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे।
मकर
आज उलझनों के बावजूद सभी काम के अनुसार ही पूर्ण होंगे। मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। तकनीकी से जुड़े कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा।
कुंभ
आज आपकी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे। छोटी सी गलती बड़ा बन सकती है। कर्मचारियों के बीच टकराव होने की आशंका है। मानसिक दुविधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का दबाव झेलना पड़ सकता है।
मीन
आज अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग करेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों की जरूरतों का ध्यान रखें।
