अल्मोड़ा: सात साल बाद एक बार फिर दौडे़गी अल्मोड़ा टू श्रीनगर बस सेवा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार।  कुमाऊं और गढ़वाल के अनेक क्षेत्रों को आपस में जोड़ने के लिए उत्तराखंड परिवहन ने सात सालों बाद अल्मोड़ा से श्रीनगर के लिए बस सेवा शुरू की है। इस सेवा के शुरू होने के बाद अब लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी। अल्मोड़ा से गढ़वाल के श्रीनगर के लिए …

अल्मोड़ा, अमृत विचार।  कुमाऊं और गढ़वाल के अनेक क्षेत्रों को आपस में जोड़ने के लिए उत्तराखंड परिवहन ने सात सालों बाद अल्मोड़ा से श्रीनगर के लिए बस सेवा शुरू की है। इस सेवा के शुरू होने के बाद अब लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
अल्मोड़ा से गढ़वाल के श्रीनगर के लिए पिछले सात सालों से बस सेवा ठप थी। जिस कारण अल्मोड़ा से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को बसें बदल बदल कर वहां पहुंचना पड़ता था। यात्री पिछले लंबे समय से इस बस सेवा को शुरू करने की मांग करते आ रहे थे। लेकिन उत्तराखंड परिवहन इस सेवा को शुरू नहीं कर पा रहा था। लोगों की लंबी मांग को देखते हुए अब रोडवेज ने यह बस सेवा फिर से शुरू कर दी है। रोडवेज की यह बस सुबह छह बजे श्रीनगर के लिए रवाना होगी।
बग्वालीपोखर, गनाई, द्वाराहाट, नयालचौड़ी, गैरसैंण और कर्णप्रयाग होते हुए यह बस श्रीनगर पहुंचेगी। दूसरे दिन यह बस श्रीनगर से अल्मोड़ा को वापस लौटेगी। उत्तराखंड परिवहन की यह बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों ने अब राहत की सांस ली है। यात्रियों का कहना है कि कुमाऊं और गढ़वाल के अनेक क्षेत्रों को जोडऩे के लिए यह बस सेवा सेतु का कार्य करेगी।

संबंधित समाचार