रुद्रपुर: एसटीएफ और एसओजी ने पकड़े हत्या के आरोप में फरार इनामी बदमाश
रुद्रपुर, अमृत विचार। काशीपुर स्थित आईटीआई क्षेत्र में हत्या कर 10 वर्षो से फरार चल रहे बदमाश को एसटीएफ ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बादमाश पर पांच हजार रूपए का इनाम भी घोषित था। जिसे कोर्ट में पेशकर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इनामी बादमाशों की धरपकड़ में लगी एसटीएफ को …
रुद्रपुर, अमृत विचार। काशीपुर स्थित आईटीआई क्षेत्र में हत्या कर 10 वर्षो से फरार चल रहे बदमाश को एसटीएफ ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बादमाश पर पांच हजार रूपए का इनाम भी घोषित था। जिसे कोर्ट में पेशकर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
इनामी बादमाशों की धरपकड़ में लगी एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि काशीपुर के आईटीआई क्षेत्र में 10 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। जो वर्तमान में मुरादाबाद में रह रहा है। जिस पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ की कुमांऊ टीम का गठन किया गया।
बता दें कि वर्ष 2011 में आईटीआई थाना क्षेत्र में अब्दुल खालिद की चार लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। चारों हत्यारोपी सगे भाई थे। जिस संबंध में मृतक के भाई अब्दुल कलाम द्वारा थाना आईटीआई में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें से हत्यारोपी अंसार घटना के तुरंत बाद फरार हो गया था। अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें से एक हत्यारोपी अजीम को एसटीएफ कुमांऊ टीम ने वर्ष 2019 में हल्द्वानी से गिरफ्तार किया था। जोकि वर्तमान में हल्द्वानी जेल में बंद है। जबकि दो अन्य आफताब और अंजार आजीवन कारावास की सजा हरिद्वार जेल में काट रहे हैं।
मुखबिर की सूचना पर पीपलसाना थाना भोजपुर, मुरादाबाद निवसी अंसार को पकड़ने के लिए टीम ने मुरादाबाद के पाकवाड़ा क्षेत्र में छापा मारा। जहां से टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली, मुरादाबाद आदि क्षेत्रो में छुपकर रह रहा था। जिससे टीम पूछताछ में लगी हुई है। इस दौरान टीम में एसटीएफ कुमांऊ यूनिट निरीक्षक एमपी सिंह, उ.नि. केजी मठपाल व बृजभूषण गुरूरानी, हे.कानित्र प्रकाश चंद्र भगत, का. रियाज अख्तर, गुरवंत सिंह, मनमोहन सिंह, राजेन्द्र सिंह व सुरेन्द्र कनवाल आदि शामिल थे।
उधर एसओजी ने भी पांच हजार के इनामी एक बादमाश को गिरफ्तार किया है। जिस पर ऊधमसिंह नगर में विभिन्न स्थानों से कमेटी का 50 लाख रूपए से भी ज्यादा पैसा इकट्ठा कर फरार होने का आरोप है। आरोपी शिवम दास पुत्र राम कमल निवासी इंदिरा बंगाली कॉलोनी, रुद्रपुर का रहने वाला है। वह इस समय मुरादनगर, भीमनगर थाना हापुड़ देहात जिला हापुड़ में किराए के मकान में रह रहा था और मामले में 2018 से वह फरार चल रहा था।
एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर ने बताया कि उसने फुलसुंगा, ट्रांजिट कैंप, रूद्रपुर, नानकमत्ता, सितारगंज आदि स्थानों के 30 लोगों से करीब 50 लाख रूपए कमेटी के नाम पर इकट्ठा किया था और फरार हो गया था। जिस पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही 18 अगस्त 2018 को कुर्की करने के बाद उसके खिलाफ 20 अगस्त को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। आईजी कुमाऊं ने उस पर पांच हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस में उसे गुरूवार सुबह दिल्ली हाईवे मुरादनगर फ्लाईओवर के पास हापुड़ से गिरफ्तार किया है। इस दौरान टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश चंद्र भट्ट, कांस्टेबल नीरज शुक्ला, ललित कुमार, विनोद कन्याल, भूपेंद्र आर्य, भूपेंद्र रावत, कुलदीप व गोकुल शामिल थे।
