रुद्रपुर: लाठियों से पीटकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। किच्छा क्षेत्र के ग्राम बरा निवासी प्रेम प्रकाश की लाठियों से पीटकर हत्या कर देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले में नामजद तीन आरोपियों की संलिप्ता की पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। बता दें …

रुद्रपुर, अमृत विचार। किच्छा क्षेत्र के ग्राम बरा निवासी प्रेम प्रकाश की लाठियों से पीटकर हत्या कर देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले में नामजद तीन आरोपियों की संलिप्ता की पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।

बता दें कि 29 जुलाई को ग्राम बरा में ट्रैक्टर-ट्राली की पिन चुराने के मामले में गांव के ही कुछ लोगो ने प्रेम प्रकाश को लाठी-डंडों बुरी तरह मारा पीटा था। जिसमें प्रेमप्रकाश की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद आरेपी के भाई गुलाब राय ने पुलिस को गांव के ही चार लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर सौपकर कार्यवाही की मांग की थी।

जिस पर पुलिस ने तहरीर अनुसार ग्राम बरा निवासी कैलाश गंगवार, अखलेश, मुकेश और शंकर लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने हत्या करने वाले मुख्य आरोपी कैलाश गंगवार को नदेली बॉर्डर के पास बनी पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को 48 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। उन्होने बताया कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडा भी पास के एक पोल्ट्री फार्म से बरामद कर लिया है। वही मुकदमे में नामजद तीन अन्य लोगो की संलिप्ता की पुलिस जांच कर रही है। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएंगी। इस दौरान पुलिस टीम में पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद जोशी, उप निरीक्षक दिनेश चंद्र भट्ट, अर्जुन गिरी, बसंत बल्लभ पंत व कांस्टेबल ललित चैधरी, ललित मोहन व कपिल कुमार शामिल थे।

संबंधित समाचार