हल्द्वानी: पर्वतीय रुटों में मालवाहक वाहनों को किराया 10 फीसदी बढ़ा
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने पर्वतीय रुट के मालवाहन वाहनों के किराये की नई दर गुरुवार से लागू कर दी है। इसमें पर्वतीय इलाकों में जाने वाले सभी ट्रांसपोर्ट वाहनों में 10 फीसदी तक किराया बढ़ा दिया है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल यातायात शाखा के महामंत्री दया किशन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने पर्वतीय रुट के मालवाहन वाहनों के किराये की नई दर गुरुवार से लागू कर दी है। इसमें पर्वतीय इलाकों में जाने वाले सभी ट्रांसपोर्ट वाहनों में 10 फीसदी तक किराया बढ़ा दिया है।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल यातायात शाखा के महामंत्री दया किशन शर्मा ने बताया पिछले महीने पहाड़ी रूटों के भाड़े को लेकर एक बैठक हुई थी। इसमें सर्वसम्मति से किराया 10 फीसदी बढ़ा दिया गया था। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते हुए दामों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
जगह पुराना भाड़ा नया भाड़ा
नैनीताल 60 70
अल्मोड़ा 80 92
रानीखेत 80 92
बागेश्वर 110 125
चम्पावत 130 150
पिथौरागढ़ 150 170
डीडीहाट 160 180
धारचूला 200 230
मुनस्यारी 200 230
थल 150 170
बेरीनाग 130 150
देवाल 150 170
नोट: किराया रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से
