हल्द्वानी: कबाड़ हो चुकी 22 बसों को नीलामी का इंतजार, 74 के ई टेंडर जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़कों पर सरपट दौड़ने वाली रोडवेज की बसें अब नीलामी के इंतजार में खड़ी हो गई है। परिवहन निगम द्वारा बसों की नीलामी के लिए सभी जरुरी कवायद पूरी की जा चुकी है। नीलामी के लिए खड़ी सभी बसों की मियाद पूरी हो गई है और इनकी फिटनेस भी जवाब दे चुकी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़कों पर सरपट दौड़ने वाली रोडवेज की बसें अब नीलामी के इंतजार में खड़ी हो गई है। परिवहन निगम द्वारा बसों की नीलामी के लिए सभी जरुरी कवायद पूरी की जा चुकी है। नीलामी के लिए खड़ी सभी बसों की मियाद पूरी हो गई है और इनकी फिटनेस भी जवाब दे चुकी है। काठगोदाम डिपो स्थित कार्यशाला में नीलामी के लिए कुल 22 बसों को खड़ा किया गया है। खड़ी बसों की चेचिस, इंजन आदि की रिपोर्ट तैयार कर परिवहन मुख्यालय को भेज दी गई है।

इससे पूर्व फरवरी माह 21 बसों की नीलामी  हुई थी। इसके अलावा 74 अन्य बसों के लिए मुख्यालय स्तर से ई टेंडर जारी किए जाने हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 10 साल तक इन बसों को सड़कों पर संचालित किया जाता है। पुरानी होने पर बसों में इंजन, चेचिस आदि में खराबी आने लगती है और आए दिन दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। इसके अलावा कारण यह भी है कि बसों के जरूरी कागजात भी एक्सपायर हो जाते हैं। हालांकि बसों की फिटनेस आदि की स्थिति को देखते हुए इन्हे बढ़ाया भी जा सकता है। उधर, नीलाम हो चुकी बसों को कार्यशाला में जगह की कमी होने पर दुसरी जगह शिफ्ट कराया जा रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार कम से कम दो लाख रुपए में प्रति बस की नीलामी होती है। जिससे निगम के राजस्व में भी इजाफा होता है।

बसों की नीलामी के लिए यहां से सभी जरूरी कार्यवाई कर मुख्यालय को भेज दी गई है। यह सभी बसें 10 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी है। इनके संचालन से निगम को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

  • मुकुल पंत, मंडलीय महाप्रबंधक, तकनीकी, परिवहन निगम 

 

संबंधित समाचार