बागेश्वर: नदी में नहाने गए युवक का पैर फिसलने से सर पर लगी चोट, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। धान की रोपाई के बाद नदी में नहाने गए एक युवक का पांव फिसल गया और उसके सर पर गंभीर चोट आ गई। उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी …

बागेश्वर, अमृत विचार। धान की रोपाई के बाद नदी में नहाने गए एक युवक का पांव फिसल गया और उसके सर पर गंभीर चोट आ गई। उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी में ग्रामीण जुट गए हैं।

गुरुवार अपराह्न बमराड़ी गांव में धान की रोपाई चल रही थी। गांव निवासी युवक मनोज नगरकोटी (35) भी रोपाई में शामिल होने गया था। खेतों को समतल करने के बाद वह गोमती नदी की तरफ नहाने चला गया। एकाएक उसका पैर फिसल गया और पीछे के तरफ गिरने से उसके सर पर गंभीर चोट आ गई।

ग्राम प्रधान मोहन नगरकोटी ने बताया कि घायल को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि युवक की लगभग पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसका एक बेटा है और पत्नी पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत है। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक युवक का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में ग्रामीण जुटे हैं।

संबंधित समाचार