खटीमा: मेड़ के विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, चार महिलाएं घायल
खटीमा, अमृत विचार। मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलने से अफरा तफरी मच गई। दोनों पक्षों के चार महिलाओं का सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। इससे अस्पताल में दोनों पक्षों का जमावड़ा लगा रहा। जानकारी के अनुसार ग्राम वनगवां में एक पक्ष की हरवंश कौर व दूसरे …
खटीमा, अमृत विचार। मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलने से अफरा तफरी मच गई। दोनों पक्षों के चार महिलाओं का सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। इससे अस्पताल में दोनों पक्षों का जमावड़ा लगा रहा।
जानकारी के अनुसार ग्राम वनगवां में एक पक्ष की हरवंश कौर व दूसरे पक्ष की राजकौर पक्ष के लोगों के बीच मेड़ के विवाद में मारपीट हो गई। बताया गया कि दोनों पक्षों में पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है।
बीते दिनों मामले में पंचायत भी हुई थी। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों में फिर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष की 45 वर्षीय हरवंश कौर व उसकी बहू 25 वर्षीय परमजीत कौर घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की राजकौर व उसकी बहू संत कौर घायल हो गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर मारपीट का आरोप व कुछ अन्य के भी चोटिल होने की बात कही गयी है। इससे काफी देर तक अस्पताल के इर्मेजेंसी कक्ष में भी गहमा-गहमी रही।
