ऑस्कर कमेटी की सदस्य बनीं विद्या बालन-एकता और शोभा कपूर, मिला ये अधिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लास एंजिलिस/अमेरिका।  बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर उन 395 नए सदस्यों में शामिल हैं जिन्हे इस साल ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एन्ड साइंसेज’ द्वारा आमंत्रित किया गया है। अमेरिका की यह संस्था ऑस्कर पुरस्कार देती है। एकेडमी की वेबसाइट के अनुसार, इस सूची में 50 …

लास एंजिलिस/अमेरिका।  बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर उन 395 नए सदस्यों में शामिल हैं जिन्हे इस साल ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एन्ड साइंसेज’ द्वारा आमंत्रित किया गया है। अमेरिका की यह संस्था ऑस्कर पुरस्कार देती है।

एकेडमी की वेबसाइट के अनुसार, इस सूची में 50 देशों के कलाकारों और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों का नाम शामिल है जिन्होंने फिल्मों में योगदान देकर अपनी पहचान बनाई है। अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म “शेरनी” में हाल में नजर आई बालन ने 2021 की सूची में जगह बनाई है जिसमें हॉलीवुड के जेनेट जैक्सन, रॉबर्ट पैटिंसन, एच. ई. आर., हेनरी गोल्डिंग और ईजा गोंजालेज शामिल हैं।

निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर भी इस सूची में नए सदस्यों के रूप में शामिल हैं। एकेडमी की ओर से कहा गया कि 2021 की सूची में 46 प्रतिशत महिलाएं, 39 प्रतिशत कम प्रतिनिधित्व वाले समुदाय के लोग और 53 प्रतिशत ऐसे लोग शामिल हैं जो दुनिया के 49 देशों के हैं। भारतीय फिल्म उद्योग के ए आर रहमान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान तथा निर्माता आदित्य चोपड़ा और गुनीत मोंगा पहले से ही एकेडमी के सदस्य हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव