यात्रिगण कृपया ध्यान दें, अब पूरा करें सफर… 15 Train ने भरी रफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। रेल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण पाने के बाद फिर से एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया है। पश्चिम मध्य रेल सूत्रों ने आज बताया कि रेल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण पाने के बाद एक बार फिर 15 ट्रेनों का संचालन …

भोपाल। रेल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण पाने के बाद फिर से एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया है। पश्चिम मध्य रेल सूत्रों ने आज बताया कि रेल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण पाने के बाद एक बार फिर 15 ट्रेनों का संचालन शुरु कर दिया है।

इस दिशा में 02155/02156 हबीबगंज से चलकर हज़रत निज़ामुद्दीन तक जाने वाली इन ट्रेनों को 5 जून से शुरु किया जा चुका है। इस तरह भोपाल से चलकर इटारसी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 01272/01271 भोपाल-इटारसी 6 जून से चलायी जा रही है। 04198/04197 भोपाल-ग्वालियर 07 जून से 02061/02062 हबीबगंज-जबलपुर भी 7 जून से, 01117/01118 इटारसी-प्रयागराज छिवकी 11 जून से चल रही है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12001/12002 भोपाल नई दिल्ली 17 जून से, गाड़ी संख्या 09711/09712 भोपाल जयपुर 18 जून से, 04813/04814 भोपाल जोधपुर 18 जून से प्रारंभ हो चुकी है।

वहीं गाड़ी संख्या 01163/01164 भोपाल खजुराहो, गाड़ी संख्या 06631/06632 भोपाल बीना मेमू, गाड़ी संख्या 05686/05687 बीर खंडवा शटल, गाड़ी संख्या 12 02154/02153 हबीबगंज लोकमान्य तिलक टर्मिनस आज से शुरु कर दी गई है। गाड़ी संख्या 05307/05308 भोपाल-लखनऊ जंक्शन और गाड़ी संख्या 02152/02151 हबीबगंज पूना कल शनिवार 03 जुलाई से संचालित होगी।

संबंधित समाचार