अयोध्या: करंट लगने से मासूम की मौत, सदमें में परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में पंखे में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से 2 वर्षीय अबोध बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस ने पंचायत नामा कराने के उपरांत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया …

अयोध्या। जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में पंखे में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से 2 वर्षीय अबोध बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस ने पंचायत नामा कराने के उपरांत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र राम सागर का 2 वर्षीय भांजा युवराज रावत अपने ननिहाल आया था। बीते बृहस्पतिवार को शाम करीब 6 बजे मुकेश के घर के बरामदे में रखा फर्राटा पंखा चल रहा था इसी बीच उनका 2 वर्षीय भांजा खेलते खेलते पंखे के पास पहुंच गया और जैसे ही पंखे को हाथ लगाया वह पंखे में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आ गया। विद्युत करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद बच्चे की मामा मुकेश कुमार ने खंडासा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक खंडासा नीरज सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार