लखीमपुर खीरी: पॉलीथिन समेत रोप दिए गए पौधे
सम्पूर्णानगर (लखीमपुर खीरी), अमृत विचार। इन दिनों धरती की हरियाली बनाए रखने हेतु पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। पूरे जिले में लाखों पौधों का रोपण किया जाएगा। इनकी देखभाल की भी नसीहतें दी जा रही हैं लेकिन बेपरवाह लोगों पर इन नसीहतों को र्काई असर नहीं होता। इसीलिए रोपे गए लाखों पौधे नष्ट भी …
सम्पूर्णानगर (लखीमपुर खीरी), अमृत विचार। इन दिनों धरती की हरियाली बनाए रखने हेतु पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। पूरे जिले में लाखों पौधों का रोपण किया जाएगा। इनकी देखभाल की भी नसीहतें दी जा रही हैं लेकिन बेपरवाह लोगों पर इन नसीहतों को र्काई असर नहीं होता। इसीलिए रोपे गए लाखों पौधे नष्ट भी हो जाते हैं। इस बार कुछ जगह पॉलीथिन के साथ ही पौधे रोप दिए गए।
क्षेत्र के ग्राम रानीनगर में इन दिनों पौधारोपण किया जा रहा है। लेकिन पौधा लगाने एवं लगवाने वालों की गैर जिम्मेदारी के चलते राजकीय बालिका हाई स्कूल के पास खाली भूमि में सैकड़ों पौधे की जड़ में लगी पालीथिन को बिना निकाले ही पौधारोपण कर दिया गया जिससे पौधों को पर्याप्त नमी एवं मिट्टी का सम्पर्क न मिलने के चलते काफी पौधे सूख गए हैं।
