रामपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी, सपा-भाजपा प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार की पूर्वाहन 11:00 बजे से मतदान शुरू हो गया। सपा और भाजपा प्रत्याशियों के बीच जिला अध्यक्ष पद के लिए कांटे का मुकाबला है। कलेक्ट्रेट के आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं को अंबेडकर पार्क पर ही रोक लिया …

रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार की पूर्वाहन 11:00 बजे से मतदान शुरू हो गया। सपा और भाजपा प्रत्याशियों के बीच जिला अध्यक्ष पद के लिए कांटे का मुकाबला है। कलेक्ट्रेट के आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं को अंबेडकर पार्क पर ही रोक लिया गया है जिसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। सपा ने नसरीन जहां जबकि भाजपा ने ख्यालीराम लोधी को चुनाव मैदान में उतारा है।

जिला पंचायत में 34 सदस्य हैं और जादुई अंक 18 है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रात से ही रामपुर में डेरा जमाए हुए हैं जबकि भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, डॉ. तनवीर अहमद समेत कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भीड़ हाईवे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति के आसपास एकत्रित है।

संबंधित समाचार