अल्मोड़ा: गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के लमगड़ा ब्लॉक के मालता जलना गांव में एक गर्भवती महिला ने अपने कमरे में दुपट्टे से लटककर अपनी जान दे दी है। मृतका आठ महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने पंचायतनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लमगड़ा के मालता जलना निवासी 29 वर्षीय …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के लमगड़ा ब्लॉक के मालता जलना गांव में एक गर्भवती महिला ने अपने कमरे में दुपट्टे से लटककर अपनी जान दे दी है। मृतका आठ महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने पंचायतनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लमगड़ा के मालता जलना निवासी 29 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी केशव राम बीते शुक्रवार की शाम अपने कमरे में अकेले थी। जिसका फायदा उठाकर उसने अपने ही दुपट्टे से कमरे में फांसी लगा ली। आनन फानन में गर्भवती महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद शनिवार की सुबह पुलिस टीम और तहसीलदार संजय कुमार अस्पताल पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। इधर मृतका के परिजनों ने बताया कि नौ महीने पहले ही गायत्री का विवाह हुआ था और आठ महीने की गर्भवती भी थी। परिजनों ने मृतका की सास पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि मायके पक्ष की ओर से अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं सौंपी गई है। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार