Vicky Kaushal ने शेयर की फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में अपने लुक की झलक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में अपने लुक की झलक शेयर की है। विक्की कौशल फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ में विक्की कौशल महाभारत के यौद्धा ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सारा अली …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में अपने लुक की झलक शेयर की है। विक्की कौशल फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ में विक्की कौशल महाभारत के यौद्धा ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म में उनके साथ सारा अली खान अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं, फिल्म को अगले साल रिलीज किया जा सकता है। विक्की कौशल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं।

इसी बीच उन्होंने फिल्म द इम्मोर्टल की तैयारियों का एक वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो को विक्की ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लैप टॉप स्क्रीन पर ग्राफिक रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही उनके फेस को तीन अलग-अलग एंगल में डिजिटल रूप से तैयार किया जा रहा है।

इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो के बैक ग्राउंड में एक स्टॉग म्यूजिक भी सुनाई दे रहा है। इससे पूर्व विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुये लिखा, ‘जब डायरेक्टर आपको फिल्म में कास्टिंग करने को लेकर वाकई में गंभीर हो।

संबंधित समाचार