अमेठी: राजेश अग्रहरी चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष, सपा की करारी हार
अमेठी। अमेठी जनपद के मशहूर उद्योगपति एवं भाजपा नेता राजेश अग्रहरी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष बन गये है। राजेश मसाला को 31 मत मिले वहीं सपा के कद्दावर नेता एवं सदर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह की पत्नी सीलम सिंह को महज 4 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं एक मत अमान्य रहा। इस दौरान …
अमेठी। अमेठी जनपद के मशहूर उद्योगपति एवं भाजपा नेता राजेश अग्रहरी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष बन गये है। राजेश मसाला को 31 मत मिले वहीं सपा के कद्दावर नेता एवं सदर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह की पत्नी सीलम सिंह को महज 4 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं एक मत अमान्य रहा।
इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी अमेठी सांसद केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति जुबिन ईरानी के सचिव विजय गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी अमेठी विधायक गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक पंडित राम उंजेरे शुक्ला जिला प्रवक्ता चंद्रमोली सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य दीपचंद कौशल जिला महामंत्री व्यापार मंडल सियाराम वैश्य जिला पंचायत सदस्य सोनू यज्ञ सैनी सहित पूरे जनपद के सभी राजनीतिक हस्तियां एवं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहां राजेश मसाला जीत दर्ज करने के बाद सबसे पहले कालिका धाम मंदिर पहुंचे और देवी माता का आशीर्वाद लिया।
