बरेली: दो महकमों की लापरवाही से बर्बाद हो रही सरकारी रकम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल के पार्क में लग रही महापुरुष महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास ही सुलभ शौचालय के निर्माण में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम इन दोनों की ही लापरवाही सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व की जगह में बने सार्वजनिक शौचालय के पास ही वैक्सीनेशन सेंटर बनवा दिया। इसके बाद …

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल के पार्क में लग रही महापुरुष महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास ही सुलभ शौचालय के निर्माण में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम इन दोनों की ही लापरवाही सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व की जगह में बने सार्वजनिक शौचालय के पास ही वैक्सीनेशन सेंटर बनवा दिया। इसके बाद शौचालय के इस्तेमाल को बंद कर दिया।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जिस जगह पर दूसरा शौचालय बनाने की जगह दी, उसका चयन करते समय इस बात को दरकिनार कर दिया कि पास में ही विभाग ने ही महापुरुष की प्रतिमा लगाने के लिए जगह दी है। अब महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाए जाने वाली जगह पर शौचालय निर्माण होने से विरोध शुरू हो गया है। नया शौचालय बनवाने में नगर निगम को भी अतिरिक्त बजट खर्च करना पड़ रहा है।

क्षत्रिय महासभा ने यह मामला उठाया है कि जिला अस्पताल में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने के लिए जो जगह निर्धारित की गई है, उसके पास ही सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू कराकर महापुरुष का अपमान किया जा रहा है। पहले जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के पास पार्क में बने एक हिस्से में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाने के लिए क्षत्रिय महासभा के साथ कई संगठनों ने मामले को शासन तक उठाया था।

शासन स्तर पर इसकी अनुमति मिलने के बाद पिछले साल जुलाई में अनुमति मिलने के बाद राज्य ललित कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर के हाथों मूर्ति स्थापित करने के लिए शिलान्यास भी हो चुका है। इस बीच नगर निगम ने पार्क से सटकर महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण अभी कुछ दिन पहले ही शुरू करा दिया है। महापुरुष की मूर्ति के पास ही सुलभ शौचालय बनवाने को लेकर क्षत्रिय महासभा ने विरोध शुरू कर दिया है।

इस मामले में लापरवाही सामने आई है कि जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने सड़क के दूसरी ओर पहले एक सुलभ शौचालय बना था लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कुछ समय पहले यहां वैक्सीनेशन सेंटर बना लिया। दीवार खड़ी हो जाने के बाद आमजन के लिए इस शौचालय का इस्तेमाल आमजन के लिए बंद हो गया।

इसके बाद लोगों को दिक्कत हुई तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के पास ही सुलभ शौचालय बनवाने के लिए दूसरी जगह दे दी लेकिन यह गौर नहीं किया कि पास में ही अस्पताल के पार्क में महापुरुष महाराणा प्रताप की प्रतिमा को भी लगाया जा रहा है। नगर निगम ने शौचालय बनवाने के लिए अब काफी सरकारी धन खर्च हो चुका है। अब लोगों का विरोध होने से यह काम विवादित हो गया है।

इस मामले की जानकारी पर्यावरण अभियंता से लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जो भी उचित होगा, वह कदम उठाए जाएंगे। -अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त

संबंधित समाचार