150 घंटे तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में शामिल होंगी काशीपुर की शगुफ्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में काशीपुर की ‘शगुफ्ता रहमान सोना, को शामिल किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन 150 घंटे तक चलेगा। जिसमें देश-विदेश सहित 600 कवि और कवयित्री हिस्सा लेंगे। काशीपुर की ‘शगुफ्ता रहमान सोना’ अपने द्वारा लिखी हुई रचनाओं को पढ़कर काशीपुर का नाम रोशन करेंगी। शगुफ्ता ने बताया कि …

काशीपुर, अमृत विचार। वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में काशीपुर की ‘शगुफ्ता रहमान सोना, को शामिल किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन 150 घंटे तक चलेगा। जिसमें देश-विदेश सहित 600 कवि और कवयित्री हिस्सा लेंगे। काशीपुर की ‘शगुफ्ता रहमान सोना’ अपने द्वारा लिखी हुई रचनाओं को पढ़कर काशीपुर का नाम रोशन करेंगी। शगुफ्ता ने बताया कि बुलंदी जज्बात-ए-कलम संस्था द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होकर एक यादगार कार्यक्रम के रूप में शामिल होगा। यह कवि सम्मेलन 11 से 18 जुलाई तक लगातार ऑनलाइन चलेगा। विश्व के सबसे लंबे चलने वाले इस कवि सम्मेलन में कनाडा, जर्मनी, दुबई, अमेरिका, बेल्जियम ओर कैलिफोर्निया तक के कवि सहित 600 से ज्यादा कलमकार सम्मिलित होंगे।

संबंधित समाचार