काशीपुर: खेत में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने विभाग को ठहराया जिम्मेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर करंट लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुर निवासी राहुल (19) पुत्र रामभरोसे …

काशीपुर, अमृत विचार। खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर करंट लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुर निवासी राहुल (19) पुत्र रामभरोसे दिहाड़ी मजदूरी करता था। रविवार की सुबह वह गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा ग्राम धीमरखेड़ा स्थित मारिया स्कूल के पास ठेके पर लिए गए खेत पर मजदूरी करने गया था। इस दौरान खेत में टूटे पड़े बिजली तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजन घटनास्थल से शव घर ले गए। सूचना पर कनकपुर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक तीन भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसने अपने पीछे माता-पिता, बहन, दो भाईयों को रोते-बिलखते छोड़ गया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खेत पर तार टूटे होने की सूचना विभाग को दे दी गई थी, लेकिन विभाग ने तार को सही नही कराया।

ग्रामीणों की ओर से लगाए आरोप निराधार
जेई राजेश बिष्ट ने बताया कि दोपहर के समय खेत में टूटे तार से युवक की मौत होने की सूचना मिली है। जिसके तुंरत बाद लाइन बंद कर दी गई थी। कर्मचारियों को भेजकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है। टयूबैल पर जाने एलटी लाइन के दो तार टूटे हुए मिले हैं। दुर्घटना के कारण लाइन को अभी जोड़ा नही गया है। जांच के बाद ही लाइन को सही किया जाएगा। ग्रामीणों की ओर से पूर्व में सूचना देने लगाए गए आरोप निराधार है।

घटना के बारे में जानकारी नही है। क्षेत्रीय कर्मचारियों से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल वर्मा, ईई, ऊर्जा निगम, काशीपुर

संबंधित समाचार