बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि में हो सकता है बदलाव, लविवि ने दिया ये हवाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि में एक बार फिर से परिवर्तन करने की तैयारी है। इससे पहले विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 18 जुलाई घोषित की थी। परीक्षा कराने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय ने तैयारियां पूरी न हो पाने की वजह से शासन को पत्र …

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि में एक बार फिर से परिवर्तन करने की तैयारी है। इससे पहले विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 18 जुलाई घोषित की थी। परीक्षा कराने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय ने तैयारियां पूरी न हो पाने की वजह से शासन को पत्र लिखकर और समय मांगा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कोविड-19 की वजह से अभी तैयारियां पूरी नहीं हो पाई हैं। इसलिए प्रवेश परीक्षा के लिए थोड़ा और समय देते हुए नई तिथि घोषित की जाए। लखनऊ विश्वविद्यालय में इस बार फिर से शासन ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 5,91,252 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह आंकड़ा पिछले साल से अधिक है।

पहले भी बदली गई थी तिथि
विश्वविद्यालय ने सबसे पहले 19 मई को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित की थी। लेकिन कोरोना की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। फिर शासन ने नई तिथि 18 जुलाई तय की। बीएड प्रवेश परीक्षा की राज्य प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी का कहना है कि कोविड की वजह से तैयारियां पूरी नहीं हो पाईं हैं। कई जिलों से परीक्षा केंद्र फाइनल नहीं हो सके हैं। इसलिए शासन को पत्र भेजकर परीक्षा के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध किया है।

1500 केंद्रों पर होगी परीक्षा
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए इस बार आवेदन अधिक आए हैं। पिछले साल 4,31,904 अभ्यर्थियों के लिए 1089 परीक्षा केंद्र बने थे। इस बार 5,91,252 आवेदन आए हैं। इसलिए करीब 1500 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

संबंधित समाचार