गोरखपुर: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 400 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। सीएम योगी गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद फरियादियों के बीच पहुंचे और मौजूद लगभग 400 से अधिक फरियादियों …

गोरखपुर। उत्तर प्रदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 400 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। सीएम योगी गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद फरियादियों के बीच पहुंचे और मौजूद लगभग 400 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी। उन्होंने फरियादियों की समस्या समाधान का आश्वासन दिया और साथ ही इस बावत अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे।

श्री योगी सुबह साढे पांच बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने गुरू गोरक्षनाथ की विधिवत पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और उसके बाद ब्रहमलीन गुरू अवेद्यानाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आर्शीवाद लिया। इसी क्रम मुख्यमंत्री गौशाला पहुंचे और गायों को गुड़ चना खिलाया। इसके बाद वह फरियादियों के बीच पहुंच गये और उनकी समस्यायें सुनने के लिए वृध्दाश्रम कक्ष में विराजमान हो गये। एक-एक कर फरियादी आते रहे।

मुख्यमंत्री उनकी समस्यायें पूरी गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर मामले का निपटारा सही तरीके से होना चाहिए।

संबंधित समाचार