काशीपुर: युवक की मौत बनी रहस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। शादी में खाना बनाने वाले एक युवक की रविवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के गले पर निशान पाए गए। मौके से पुलिस ने रस्सी बरामद की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक विकास नगर दढ़ियाल …

काशीपुर, अमृत विचार। शादी में खाना बनाने वाले एक युवक की रविवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के गले पर निशान पाए गए। मौके से पुलिस ने रस्सी बरामद की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक विकास नगर दढ़ियाल रोड टांडा उज्जैन निवासी बबलू (26) पुत्र प्रदीप शादी में खाना बनाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि बीती रविवार की रात लगभग 9 बजे वह घर से निकला। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। इस दौरान जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की तो रात 12 बजे के बाद घर से कुछ दूरी खाली पड़े मैदान में वह मृत पड़ा मिला।

मृतक अविवाहित है। वह तीन भाई व दो बहन है। उसके छोटे भाई व एक बहन की शादी हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक वह शराब का आदि था। चौकी इंचार्ज टांडा उज्जैन जितेंद्र कुमार ने बताया कि बबलू ने आत्महत्या की है। मौके से पुलिस ने एक रस्सी बरामद की है। जबकि घटना को लेकर मोहल्ले में तमाम चर्चाएं हैं।

इधर कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक बबलू का परिवार के साथ झगड़ा हो गया। लगभग 12 बजे सभी परिवार वाले सोने चले गए। कुछ देर बाद मां की आंख खुली तो देखा कि बबलू अपने कमरे में रस्सी के सहारे कुंडे में झूल रहा है। जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार