हल्द्वानी: अभियान चला तो धरे गए छह बिजली चोर
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊर्जा निगम की ओर से एक बार फिर से चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। सोमवार को चेंकिंग के दौरान गौलापार से छह लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। बिजली विभाग इनपर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। बिजली विभाग के एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि काफी दिनों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊर्जा निगम की ओर से एक बार फिर से चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। सोमवार को चेंकिंग के दौरान गौलापार से छह लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। बिजली विभाग इनपर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
बिजली विभाग के एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि काफी दिनों से बिजली चोरी होने की सूचना मिल रही थी।
इसलिए विभाग ने विभाग ने एक्शन लेते हुए गौलापार क्षेत्र में छह आरोपियों को पकड़ा है। कहा कि विभाग ने जब उनके घरों पर जाकर निरीक्षण किया तो वहां बिजली चोरी होने का मामला सामने आया। इधर विभाग से जानकारी मिली है कि अशफाक, इंतियाज, शब्बू, अल्लाउद्दीन, महमूद अहमद और रहीश अहमद पर बिजली चोरी के आरोप में कार्रवाई की जाएगी ,सभी गौलापार के निवासी हैं।
एसडीओ नीरज पांडे ने लोगों से राजकीय संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील की है। कहा कि विभाग की ओर से शहर के प्रत्येक क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अगर इस दौरान कोई चोरी करता पकड़ा गया तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग अभियान में अपर अभियंता शंकर सिंह भंडारी, उपखंड अधिक्षक नीरज चंद्र पांडे, अवर अभियंता ओम प्रकाश शर्मा, लाइनकर्मी नारायण राम आदि शामिल रहे।
