धर्मांतरण मामला: उमर के सहयोगी सलाउद्दीन की रिमांड मंजूर, इस संस्था की होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अवैध धर्मांतरण मामले में जांच कर रही यूपी एटीएस की अपील पर कोर्ट ने धर्मांतरण के आरोपी मौलाना उमर गौतम के सहयोगी सलाउद्दीन की रिमांड मंजूर कर ली है। जिसके बाद उसे 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। एटीएस ने मूक-बधिरों व असहाय लोगों का धर्मांतरण करने वालों को धन …

लखनऊ। अवैध धर्मांतरण मामले में जांच कर रही यूपी एटीएस की अपील पर कोर्ट ने धर्मांतरण के आरोपी मौलाना उमर गौतम के सहयोगी सलाउद्दीन की रिमांड मंजूर कर ली है। जिसके बाद उसे 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। एटीएस ने मूक-बधिरों व असहाय लोगों का धर्मांतरण करने वालों को धन उपलब्ध कराने के आरोपी सलाहुद्दीन की रिमांड के लिए अपील की थी। जिसके बाद सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एटीएस की अपील को मान लिया है। दरअसल सलाउद्दीन को बीते दिनों गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में एटीएस के विशेष सीजेएम ने 14 दिन के लिए उसे जेल भेज दिया था, लेकिन सोमवार को सुनवाई के दौरान पेशी पर सलाउद्दीन को भी पेश होने के लिए कहा था, जिसके बाद पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली अर्जी पर सोमवार को सुनवाई हुई और रिमांड मंजूर कर ली गयी। हालांकि एटीएस ने दस दिनों की रिमांड मांगी थी। वहीं एटीएस अधिकारियों का कहना है कि धर्मांतरण में आरोपी महत्वपूर्ण भूमिका है। उससे उमर गौतम समेत अन्य आरोपियों को हलावा के जरिए दिए गए धन व अन्य विषय पर पूछताछ की जानी है।

सलाउद्दीन की संस्था की होगी जांच 
धर्मांतरण के लिए विदेशों से फंड मंगवाने के लिए अमेरिकन फेडरेशन ऑफ मुस्लिम्स ऑफ इंडियन ओरिजिन के चैरिटेबल ट्रस्ट के खाते का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस संस्था के संचालक सलाहुद्दीन जैनुद्दीन शेख को गुजरात के बड़ोदरा से गिरफ्तार करने के बाद यूपी एटीएस को यह जानकारी मिली है। एटीएस की छानबीन में सामने आया कि 4 साल में इस संस्था के खाते में विदेशों से 10 करोड़ रुपए भेजे गए। जिसका इस्तेमाल धर्मांतरण में हुआ था।

हवाला रैकेट के जारिए भी फंड पहुंचाया गया
सलाहुद्दीन जैनुद्दीन शेख अपनी संस्था जरिए फंड मंगवाने के अलावा हवाला के कारोबारियों के सिंडिकेट में भी शामिल था। एटीएस की छानबीन में सामने आया कि 4 साल के अंदर सलाहुद्दीन के जरिए उमर गौतम की संस्था इस्लामिक दावा सेंटर और फातिमा चैरिटेबल ट्रस्ट को 10 करोड़ रुपए विदेशी फंड मिल चुके हैं।

संबंधित समाचार