ऊधमसिंह नगर: गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिनेशपुर, अमृत विचार। गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने टीन शेड के नीचे लगी पाइप में फंदा लगाकर जान दे दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार की साय ग्राम सभा चंदननगर के ग्राम रामबाग निवासी विवाहिता प्रियंका मलिक (21 वर्षीय) पत्नी वासुदेव मलिक ने गृह क्लेश के चलते घर में …

दिनेशपुर, अमृत विचार। गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने टीन शेड के नीचे लगी पाइप में फंदा लगाकर जान दे दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

सोमवार की साय ग्राम सभा चंदननगर के ग्राम रामबाग निवासी विवाहिता प्रियंका मलिक (21 वर्षीय) पत्नी वासुदेव मलिक ने गृह क्लेश के चलते घर में टीन शेड पर लगी पाइप पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। ग्राम प्रधान विकास सरकार की सूचना पर थाने के एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ झूलते हुए शव को नीचे उतारा। सूचना पर तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट व पंतनगर सीओ मौके पर पहुंचे।

दोनों अधिकारियों के मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर भेज दिया गया। प्रियंका मलिक का 5 वर्ष पूर्व गांव के ही युवा वासुदेव मलिक से विवाह हुआ था। उनसे 3 वर्षीय पुत्र दक्ष है। मृतका का पति विद्युत विभाग में दैनिक मजदूरी का काम करता है।

संबंधित समाचार