देहरादून: चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकती है धामी सरकार
देहरादून, अमृत विचार। चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट की ओर से रोक लगाने पर राज्य सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकती है। चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के स्थानीय निवासियों के लिए जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने के पूर्ववर्ती तीरथ सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट की रोक के आदेश को देखते हुए धामी सरकार अब …
देहरादून, अमृत विचार। चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट की ओर से रोक लगाने पर राज्य सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकती है। चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के स्थानीय निवासियों के लिए जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने के पूर्ववर्ती तीरथ सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट की रोक के आदेश को देखते हुए धामी सरकार अब हाई कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकती है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि अभी सरकार इस विचार कर रही है। एक-दो दिन में इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा।
मालूम हो कि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने का फैसला लिया था। इसके अनुसार पहले चरण में चारधाम वाले तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी के स्थानीय निवासियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट के साथ अपने-अपने जिले के धामों में एक जुलाई से दर्शन की अनुमति देना तय हुआ था। इसके बाद दूसरे चरण में 11 जुलाई से सभी जिलों और फिर कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर अन्य राज्यों के लिए चारधाम यात्रा खोलने का फैसला किया गया था, लेकिन राज्य सरकार के इस फैसले पर हाईकोर्ट नैनीताल ने रोक लगाकर सरकार को चारधामों की पूजा-अर्चना का लाइव प्रसारण करने को कहा था।
