रामपुर: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर/मिलक, अमृत विचार। काशीपुर बाईपास रोड पर डंपर ने बाइक सवार जीजा और साले को कुचल डाला, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर ग्राम जालिम नगला थाना भोजीपुरा बरेली निवासी 26 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र रमेश चंद्र सोमवार को उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में ड्यूटी …
रुद्रपुर/मिलक, अमृत विचार। काशीपुर बाईपास रोड पर डंपर ने बाइक सवार जीजा और साले को कुचल डाला, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर ग्राम जालिम नगला थाना भोजीपुरा बरेली निवासी 26 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र रमेश चंद्र सोमवार को उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में ड्यूटी के लिए अपने जीजा ग्राम गुलरिया थाना मिलक रामपुर निवासी 30 वर्षीय एवन पुत्र रामदत्त के साथ बाइक से रुद्रपुर आ रहा था।
इसी बीच गाबा चौक काशीपुर बाईपास पर डंपर संख्या यूपी 25 सीटी 6302 ने उनकी बाइक यूपी 22 एक्स 3137 को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों जीजा और साला डंपर की चपेट में आ गए। डंपर उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे दोनों के शरीर के चीथड़े उड़ गये और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना स्थल पर एकत्र लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, कोतवाल बिजेंद्र शाह,आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही डम्पर को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
तीन बहनों का इकलौता भाई था एवन
रुद्रपुर में सड़क दुघर्टना में हुई साले बहनोई की मौत से दो घरों में कोहराम मच गया। जैसे ही एवन का शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन हो गया। इकलौते पुत्र व भाई की मौत से मां और बहनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी अपने दोनों मासूम बेटियों के साथ दहाड़ मार कर रोती रही।
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय एवन चार भाई बहन हैं। एवन अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। छह साल पहले एवन का विवाह हुआ था। विवाह के बाद दो पुत्रियों ने जन्म लिया जिनमें एक 5 वर्ष तथा एक तीन वर्ष की है। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है तथा दो छोटी बहन अभी अविवाहित हैं। मृतक एवन ने अपने पीछे बुजुर्ग माता पिता के साथ दो छोटी बहिन, पत्नी,दो मासूम पुत्रियां छोड़ी हैं।
