मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल को किया याद, निकनेम के साथ लिखा ये मैसेज
मुंबई। अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने अपने दिवंगत पति राज कौशल के लिए ट्विटर पर भावुक पोस्ट लिखा है। ‘प्यार में कभी कभी’ और ‘शादी का लड्डू’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले कौशल का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बेदी ने सोमवार देर रात को ट्विटर पर कौशल के …
मुंबई। अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने अपने दिवंगत पति राज कौशल के लिए ट्विटर पर भावुक पोस्ट लिखा है। ‘प्यार में कभी कभी’ और ‘शादी का लड्डू’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले कौशल का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बेदी ने सोमवार देर रात को ट्विटर पर कौशल के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें निर्देशक मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देख रहे हैं।
#rip my Raji ? pic.twitter.com/xL3sx0BONd
— mandira bedi (@mandybedi) July 5, 2021
तस्वीर के साथ बेदी ने लिखा, ”आरआईपी। ईश्वर मेरे राज की आत्मा को शांति दे।” बेदी और कौशल ने 1999 में विवाह किया था और उनके दो बच्चे हैं – बेटा वीर और बेटी तारा। कौशल का अंतिम संस्कार दादर में शिवाजी पार्क श्मशानघाट में हुआ जहां फिल्म उद्योग से उनके करीबी मित्र अभिनेता रोनित रॉय, समीर सोनी, आशीष चौधरी और ‘प्यार में कभी कभी’ के अभिनेता डिनो मोरिया मौजूद थे।
