हल्द्वानी: नगर निगम की हाउस टैक्स सुधार योजना लटकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी की वजह से नगर निगम की आमदनी की स्त्रोतों पर खासा असर पड़ रहा है। कारण, बीते दिनों महामारी की स्थिति को देखते हुए निगम द्वारा भवन व स्वच्छता कर, ट्रेड लाइसेंस शुल्क, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सहित अनेक स्त्रोतों मे छूट के जरिए लोगों को राहत दिया गया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी की वजह से नगर निगम की आमदनी की स्त्रोतों पर खासा असर पड़ रहा है। कारण, बीते दिनों महामारी की स्थिति को देखते हुए निगम द्वारा भवन व स्वच्छता कर, ट्रेड लाइसेंस शुल्क, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सहित अनेक स्त्रोतों मे छूट के जरिए लोगों को राहत दिया गया था।

यानी उक्त आमदनी के मुख्य स्त्रोत के लिए शुल्क जमा करने की पाबंदी को खत्म कर दिया गया था। शासन की मंशा पर निगम की आय में बढ़ोतरी के लिए सर्किल रेट के आधार पर हाउस टैक्स वसूली की तैयारी की गई थी। जो मार्च माह से लागू होने की संभावना थी। उम्मीद थी की इस कवायद से निगम राजस्व को अच्छी आमदनी होगी। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से यह प्रक्रिया शुरू नही हो सकी।

आमजनों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में लोगों से सामान्य भवन व स्वच्छता कर लिया जाता है। सर्किल रेट के साथ लिए जाने वाले  हाउस टैक्स के कारण निश्चित रुप से लोगों को पहले से ज्यादा शुल्क अदा करना पड़ेगा। लेकिन लोगों की जेब पर ज्यादा असर न पड़े इसके लिए कंपाउंड कर टैक्स को कम करने की व्यवस्था होगी।

मार्च में इस कवायद के शुरु होने की संभावना थी, लेकिन अभी तक कोई ऊपरी आदेश नही मिले हैं। शासन से इसके लिए निर्देश मिलते ही इसकी तैयारी शुरु की जाएगी।

-पूजा, राजस्व व कर निरीक्षक, नगर निगम

 

 

संबंधित समाचार