लखनऊ: बिजली विभाग के चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप
लखनऊ। मध्यांचल एमडी के निर्देश पर लेसा के अभियंताओं ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लाइनों को दुरुस्त करने के साथ ही ट्रांसफॉर्मरों के मेंटिनेंस, बिजली चोरी पकड़े और बकाया वसूली करने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को निदेशक तकनीकी सुधीर कुमार सिंह ने सरोसा बिजली घर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने …
लखनऊ। मध्यांचल एमडी के निर्देश पर लेसा के अभियंताओं ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लाइनों को दुरुस्त करने के साथ ही ट्रांसफॉर्मरों के मेंटिनेंस, बिजली चोरी पकड़े और बकाया वसूली करने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को निदेशक तकनीकी सुधीर कुमार सिंह ने सरोसा बिजली घर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रांसफॉर्मरों के बैलेंसिंग सहित बिजली चोरों पर कारवाई करने के निर्देश दिए।
अपट्रान और उत्तरेटिया में अधिशासी अभियंता संदीप तिवारी और उपखंड अधिकारी राम इकबाल के नेतृत्व में अभियान को चलाया गया। इस दौरान 16 बिजली चोरी के मामले में उपभोक्ताओं पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इंदिरानगर और आलमबाग में नाइट पेट्रोलिंग की गई। अपट्रान में 106 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से 30 से 40 एम्पियर क्षमता को कम किया गया।
