हल्द्वानी: बेरोजगारी से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेरोजगारी से तनावग्रस्त एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि पुलिस को मौके से सुइसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आत्महत्या की पूरी वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों से मालूमात करेगी। नैनीताल रोड स्थित एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेरोजगारी से तनावग्रस्त एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि पुलिस को मौके से सुइसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आत्महत्या की पूरी वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों से मालूमात करेगी।

नैनीताल रोड स्थित एक सैलून में कार्यरत देवलचौड़ निवासी 30 वर्षीय शिवम खन्ना ने बीती शाम अपने किराए के कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर मकान मालिक ने उसे आवाज लगाई। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो भीतर शिवम का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि कोविड कर्फ्यू के बीच सैलून बंद होने के चलते इन दिनों शिवम बेरोजगार था।

इसके चलते वह अक्सर मानसिक तनाव में रहता था और एकाकी रहने लगा था। पुलिस प्राथमिक जांच के बाद युवक की आत्महत्या की वजह को बेरोजगारी से जोड़कर देख रही है। टीपी नगर चौकी प्रभारी एसके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार