अयोध्या: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अयोध्या मंडल को दी बड़ी ये बड़ी सौगत
अयोध्या। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या मंडल पर भारी कृपा बरसाई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 996 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास मंगलवार को किया। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कुल 14 अरब 78 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। जिसमें 391 …
अयोध्या। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या मंडल पर भारी कृपा बरसाई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 996 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास मंगलवार को किया। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कुल 14 अरब 78 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। जिसमें 391 परियोजना जिसकी कुल लागत 5 अरब 83 करोड़ है का लोकार्पण तथा 605 परियोजना जिसकी लागत 8 अरब 95 करोड़ है का शिलान्यास किया।
अयोध्या के 145 परियोजनाओं जिसकी लागत 3 अरब 66 करोड़ 7लाख 37 हजार, जनपद अंबेडकरनगर की126 परियोजना जिसकी कुल लागत 93 करोड़ 20लाख, बाराबंकी की 83 परियोजना जिसकी कुल लागत 95 करोड़ 34 लाख, सुल्तानपुर की 172 परियोजना जिसकी कुल लागत 2 अरब 29 करोड़ 40 लाख औऱ अमेठी जिले की 77 परियोजनाओं जिसकी कुल लागत एक अरब 4 करोड़ 2 लाख हैं का शिलान्यास किया है।
अयोध्या जिले की 68 परियोजनाओं जिसकी लागत एक अरब 53 करोड़ 32 लाख, अंबेडकरनगर की 71 परियोजना जिसकी लागत 49 करोड़ 41 लाख 42 हजार, बाराबंकी की 139 परियोजना जिसकी लागत 2 अरब 10 करोड़ 39 लाख, सुल्तानपुर की 100 परियोजना जिसकी कुल लागत एक अरब 49 करोड़ 19 लाख औऱ अमेठी जिले की 12 परियोजनाओं जिसकी कुल लागत 4 करोड़ 96 लाख है का लोकार्पण किया है। इसके अतिरिक्त राजकीय निर्माण निगम की 02 परियोजना जिसकी कुल लागत 6 करोड़ 55 लाख का शिलान्यास तथा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की एक परियोजना जिसकी कुल लागत 15 करोड़ 69 लाख है का लोकार्पण किया गया है।
शहीदों के घर तक बनाएंगे जय हिंद वीर पथ
अवध विश्वविद्यालय में आयोजित लोकार्पण समारोह में डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने घोषणा की कि देश की सुरक्षा व आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले जवान के घर तक प्रदेश सरकार जय हिंद वीर पथ का निर्माण कराएगी। इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री ने एक और घोषणा की कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में शहीद होने वाले कारसेवको के घर तक सड़क बनाई जाएगी जो राम भक्त कारसेवक के नाम से बनेगी। इसी तरह परीक्षाओं में प्रदेश टॉपर स्टूडेंट के घर तक भी सड़क बनेगी जिसका नाम स्वामी विवेकानंद पथ होगा।
