बरेली: बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
बरेली, अमृत विचार। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। छात्र के फांसी लगाने के पीछे क्या कारण था इसकी जानकारी न परिवार को लग सकी और न ही पुलिस को कुछ पता चल सका। बारादरी के डोहरा रोड स्थित …
बरेली, अमृत विचार। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। छात्र के फांसी लगाने के पीछे क्या कारण था इसकी जानकारी न परिवार को लग सकी और न ही पुलिस को कुछ पता चल सका।
बारादरी के डोहरा रोड स्थित महेंद्रनगर के फेस वन निवासी फतेहचंद मौर्या का 20 वर्षीय बेटा अभय मौर्या बीटेक सेकेंड एयर की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की शाम चार बजे उसने अपने कमरे में जाकर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसका शव पंखे से लटका देखा तो कोहराम मच गया।
परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के तमाम लोग वहां पर पहुंच गए। परिजन अभय के इस आत्मघाती कदम से आहत हैं। उन्हें भी यह नहीं पता लगा की आखिर उसने खुदकुशी क्यों की। वहीं पुलिस ने बताया कि उन्हें कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
जंजीर से लगाई फांसी
अभय मौर्या ने वेट लिफ्टिंग के लिए कमरे में जंजीर बांधी हुई थी। उसे एक ताले के सहारे कुंडे से बांधा था। उसी जंजीर का फंदा बनाकर अभय ने फांसी लगा ली। बताया जाता है कि वह कमरे में ही एक्सरसाइज करता था। उसने जंजीर के साथ साथ और भी सामान कमरे में रखा था।
