मधुमति की शूटिंग के दौरान ट्रेजडी किंग की एक झलक के लिए रोजाना कई किमी पैदल चलते थे नैनीताल के लोग
नैनीताल, अमृत विचार। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार 50 के दशक में अपनी फिल्म मधुमति की शूटिंग के लिए जब नैनीताल आए थे तो उनके फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के दीदार के लिए पैदल ही कई किलोमीटर का रास्ता तय कर शूटिंग देखने के लिए पहुंचे थे। साल 1958 में …
नैनीताल, अमृत विचार। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार 50 के दशक में अपनी फिल्म मधुमति की शूटिंग के लिए जब नैनीताल आए थे तो उनके फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के दीदार के लिए पैदल ही कई किलोमीटर का रास्ता तय कर शूटिंग देखने के लिए पहुंचे थे।
साल 1958 में आई फिल्म मधुमति की शूटिंग दौरान वह यहां एक महीने से भी ज्यादा दिन रुके थे। उन्होंने घोड़ाखाल के आसपास की लोकेशंस में ‘सुहाना सफर और यह मौसम हंसी’ और ‘दैया रे दैया चढ़ गयो पापी बिछुआ’ गीत को शूट किया था। उनकी दीवानगी लोगों में इस कदर थी कि शूटिंग देखने के नैनीताल, भीमताल, गेठिया गांव व आसपास के क्षेत्रों से लोग पैदल ही शूटिंग सेट वाली जगह पर पहुंच जाते थे। अपने फैंस को मुस्कुराकर उनका अभिवादन कर दिलीप भी उन्हें निराश नहीं होने देते थे।
मालूम हो कि बुधवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में दिलीप कुमार ने अंतिम सांस ली, उनके निधन से फिल्मी जगत में शोक की लहर है। नैनीताल जिले में भी अपने पसंदीदा कलाकार की याद में उनके फैंस में मायूसी छाई है।
