अल्मोड़ा: बच्चे अब पुलिस से कर सकते हैं सीधे संपर्क, खुलेगा चाइल्ड फ्रेंडली थाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। बच्चे अपनी समस्याओं को पुलिस के साथ आसानी से साझा कर सकें। इसके लिए पुलिस और प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। जल्द की अल्मोड़ा में चाइल्ड फ्रेंडली थाना खोला जाएगा। ताकि किशोरियों और बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। अल्मोड़ा के एसएसपी पंकज भट्ट ने …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। बच्चे अपनी समस्याओं को पुलिस के साथ आसानी से साझा कर सकें। इसके लिए पुलिस और प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। जल्द की अल्मोड़ा में चाइल्ड फ्रेंडली थाना खोला जाएगा। ताकि किशोरियों और बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

अल्मोड़ा के एसएसपी पंकज भट्ट ने बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ बख स्थित किशोरी सदन के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि किशोरी सदन में रह रही किशोरियों के व्यक्तित्व विकास के अलावा उनकी बेहतर शिक्षा के लिए हमें मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। इसके साथ ही उन्हें रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इसके लिए भी गंभीरता से कोशिश करने की जरूरत है।

एसएसपी ने कहा कि किशोरियों को अपने समय का प्रबंधन कर अपने लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए जो भी मदद संभव होगी वह किशोरियों को दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान हीराडूंगरी निवासी मनीषा जोशी ने किशोरियों को स्पोर्टस सूज भी वितरित किए। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, सदस्य नीलिमा भट्ट, अर्चना कोठारी, रेखा साह, अधीक्षिका मंजू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार