बड़ा फेरबदल: 27 जिलों के बदले गये डीएसओ, देखें सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बुधवार की देर शाम जिला पूर्ति विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद खाद्य व रसद विभाग ने 27 जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी तबादला सूची के मुताबिक नाम राघवेन्द्र कुमार सिंह मथुरा से मेरठ, संजीव कुमार मुरादाबाद से वाराणसी, सुरेन्द्र यादव हाथरस …

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बुधवार की देर शाम जिला पूर्ति विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद खाद्य व रसद विभाग ने 27 जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी तबादला सूची के मुताबिक नाम राघवेन्द्र कुमार सिंह मथुरा से मेरठ, संजीव कुमार मुरादाबाद से वाराणसी, सुरेन्द्र यादव हाथरस से गोण्डा, सत्यवीर सिंह कासगंज से बस्ती, रामेन्द्र प्रताप सिंह बदायूं से गोरखपुर, सीमा त्रिपाठी बरेली से इटावा, अजय प्रताप सिंह जौनपुर से मुरादाबाद, राकेश कुमार तिवारी सोनभद्र से बाराबंकी, संतोष विक्रम शाही बाराबंकी से जौनपुर भेजा गया है।

वहीं रमन मिश्र बस्ती से बदायूं, दीपक वार्णेय वाराणसी से श्रावस्ती, विमल कुमार शुक्ला कुशीनगर से रायबरेली, मनीष कुमार सिंह बिजनौर से सहारनपुर, उबैदुर्रहमान मैनपुरी से बांदा, कमल नयन सिंह रायबरेली से कासगंज, दिलीप कुमार प्रयागराज से कुशीनगर, आनंद कुमार सिंह गोरखपुर से प्रयागराज, सतीश कुमार मिश्र सहारनपुर से मथुरा, अनंत प्रसाद सिंह पीलीभीत से महाराजगंज, गौरी शंकर शुक्ला महाराजगंज से सोनभद्र, क्यामुद्दीन अंसारी श्रावस्ती से मैनपुरी, राजीव तिवारी बांदा से महोबा, ध्रुवराज यादव चित्रकूट से बिजनौर, विकास कुमार इटावा से पीलीभीत नीरज सिंह मेरठ से बरेली, वीरेन्द्र कुमार महान गोण्डा से चित्रकूट और सत्य प्रकाश शाक्य महोबा से हाथरस जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर शासन स्तर से भेजे गये हैं।

संबंधित समाचार