हल्द्वानी: यूपी से निकली तबाही का सामान, लालकुआं में पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक बार में कई राउंड उगलने वाली अंग्रेजी स्टाइल का सात पिस्टल और एक तमंचा, इतना असलहे कहीं भी तबाही मचाने के लिए काफी है। असलहों की इतनी बड़ी खेप उत्तराखंड़ के हल्द्वानी भेजी गई। खेप दिल्ली नंबर की एक सूमो कार में थे और खेप को हल्द्वानी पहुंचाया जाना था, लेकिन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक बार में कई राउंड उगलने वाली अंग्रेजी स्टाइल का सात पिस्टल और एक तमंचा, इतना असलहे कहीं भी तबाही मचाने के लिए काफी है। असलहों की इतनी बड़ी खेप उत्तराखंड़ के हल्द्वानी भेजी गई। खेप दिल्ली नंबर की एक सूमो कार में थे और खेप को हल्द्वानी पहुंचाया जाना था, लेकिन पहुंच नहीं पाई।

इसकी भनक एसओजी को लग चुकी थी और इससे पहले कि खेप अपने तय ठिकाने तक पहुंच पाती एसओजी के हत्थे चढ़ गई। सूमो से असलहों की खेप के साथ तस्करी करने वाले उत्तर प्रदेश के दो शातिर भी एसओजी के हत्थे चढ़े हैं। शातिरों ने हल्द्वानी के उस शख्स के नाम भी उगला है, जिसे हथियारों की सप्लाई की जानी थी।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए आज एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि इस मामले में एसओजी को मुखबिर से खबर मिली थी। मुखबिर ने बताया था कि दिल्ली नंबर की एक सूमो में सवार दो लोग असलहों की खेप लेकर हल्द्वानी के लिए निकले हैं। खबर मिलते ही एसओजी सक्रिय हो गई और हल्द्वानी के रास्ते लालकुआं के सुभाष नगर चेक पोस्ट पर डेरा जमा लिया। एसओजी की नजर दिल्ली नंबर की सूमो जीप पर थी। कुछ देर के इंतजार के बाद दिल्ली नंबर डीएल 3सीए 8442 की सूमो जीप पर एसओजी की नजर पड़ी और चेक पोस्ट को लॉक कर जीप को रोक लिया गया। इस दौरान अवैध असलहे बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस इस मामले में पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।

संबंधित समाचार