मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद शिखर से फिसला शेयर बाजार, 486 अंक टूटा सेंसेक्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले फेरबदल के बाद घरेलू शेयर बाजारों में आज गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर से करीब एक प्रतिशत फिसलकर 53 हजार अंक से नीचे आ गया। सेंसेक्स 485.82 अंक यानी 0.92 प्रतिशत टूटकर 52,568.94 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक …

मुंबई। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले फेरबदल के बाद घरेलू शेयर बाजारों में आज गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर से करीब एक प्रतिशत फिसलकर 53 हजार अंक से नीचे आ गया। सेंसेक्स 485.82 अंक यानी 0.92 प्रतिशत टूटकर 52,568.94 अंक पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 151.75 अंक यानी 0.96 फीसदी लुढ़ककर कारोबार की समाप्ति पर 15,727.90 अंक पर बंद हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली कम रही। बीएसई का मिडकैप 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 22,674.31 अंक पर और स्मॉलकैप 0.09 प्रतिशत गिरकर 25,775.12 अंक के ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों ने भी घरेलू बाजार में निवेश धारणा को प्रभावित किया। धातु, बैंकिंग, वित्त, ऑटो, स्वास्थ्य, ऊर्जा और तेल एवं गैस समूहों की कंपनियों में ज्यादा गिरावट रही। बिजली और यूटिलिटीज को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांकों में नरमी रही। सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों में गिरावट और शेष सात में तेजी रही। टाटा स्टील का शेयर सर्वाधिक 2.30 प्रतिशत टूटा। सनफार्मा में 1.96 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक में 1.88 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.83 फीसदी, डॉ. रेड्डीज लैब में 1.65 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक में 1.64 फीसदी की गिरावट रही।

हिंदुस्तान यूनिलिवर का शेयर 1.33 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस का 1.30 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक का 1.18 प्रतिशत और एक्सिस बैंक का शेयर 1.08 प्रतिशत लुढ़क गया। टेक महिंद्रा में 1.32 प्रतिशत की तेजी रही। विदेशों में लगभग सभी प्रमुख बाजारों के शेयर टूट गये। एशिया में हांगकांग का हैंगसेंग 2.89 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.99 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.88 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.79 प्रतिशत लुढ़क गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 1.82 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 1.59 फीसदी कमजोर हुआ।

संबंधित समाचार